सीतामढ़ी :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के लिए आठवां बजट पेश कि, शिवहर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

सीतामढ़ी :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने 2025-26 के लिए आठवां बजट पेश कि,  शिवहर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 /26 के लिए अपना आठवां अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्गीय लोगों स्वास्थ्य और महिलाओं युवाओं एवं किसानों के लिए सर्वश्रेष्ठ बजट संसद में पेश की। यह बजट पेपर लेस बजट है। उन्होंने इस बजट को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाते हुए गारंटी भरी बजट पेश किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस बजट को भारत वासियों के लिए सर्वांगीण विकास की कड़ी के रूप में बताई।

उन्होंने इस बजट में अपनी दूरदर्शिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से भारत की महत्वाकांक्षाई योजनाओं को देश के गरीबी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया है। उन्होंने अपने बजट के पिटारे में सर्वधर्म समागम भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। भारत के प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को भाजपा संगठन शिवहर इस सर्वश्रेष्ठ बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने इस बजट को भारत की उच्च आकांक्षाएं वर्तमान पर गर्व एवं किसानो युवाओं और गरीबों के लिए आशा एवं उज्जवल भविष्य की सीड़ी करार दिया है। वही मध्यम वर्गीय लोगों के लिए इनकम टैक्स पर रियायत एवं किसानों के लिए 5 लाख का क्रेडिट कार्ड देने का ऐलान राष्ट्र के लिए यह बहुत ही स्वागत योग्य बजट है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने इस बजट को भारत वासियों के विकास लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, आईटी क्षेत्र के लिए उन्होंने बड़ी घोषणा करके खासकर बिहार के लिए जो बजट का पिटारा खोल दिया है स्वागत योग्य है। उन्होंने भारतवासियों का दिल जीत लिया ऐसा उन्होंने बताया है। वही पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे इस बजट को देश से गरीबी मिटाने का प्रधानमंत्री जी की गारंटी और राष्ट्र का विकास करार दिया है। इस बजट को सबसे अच्छा बजट जो देश में युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे विनय कुमार सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बचु, राजेश कुमार राजू ने इस बजट को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजट है और सभी गरीबों के लिए आवास प्रधानमंत्री की गारंटी योजना का सफलतम बजट करार दिया है। यह बजट भारत की सर्वांगीण विकास सर्व समावेशी और सर्वव्यापी विकास की दिशा में कार्य करने वाली बताया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा डॉक्टर नूतन सिंह विवास चंद्र झा आदित्य कुमार सिंह पार्वती देवी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम बहादुर गुप्ता भाजपा नेता नितीश भारद्वाज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ,गोपाल ठाकुर कोषाध्यक्ष रामनाथ सुमन विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शशि सुमन महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी भाजपा प्रवक्ता अशोक यादव अलबेला मनीष गुप्ता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण पासवान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफसर कमाल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता बजरंगी सिंह उत्तम पटेल आदित्य कुमार मुकेश राठौर जिला मंत्री सुजीत कुमार सिंह राजीव पांडे जयप्रकाश गुप्ता प्रदीप कुमार सोनू विकास कुमार सिंह विकास पासवान मुकेश चौधरी वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रिया रंजन कुमार महामंत्री रविंद्र कुमार तिवारी आईटी सेल के जिला संयोजक विजय कुमार चंद्रवंशी शिवहर नगर मंडल के संयोजक भारत भूषण दुबे नगर अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद शाह सरोज कुमार सिंह पंकज पांडे विकास यादव नितेश कुमार सिंह निलेश कुमार पवन कुमार शाह जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित सभी ने इस बजट को निवेशको सहित भारत को विश्व गुरु बनने के 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनने का सपना साकार होते हुए दिखाना सफलतम प्रयास है !बजट में मिडिल क्लास और किसान को तोहफा दिया गया है।

बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जायेगा मखाना उपजाने वाले किसान को पैकेज दिया जायेगा, बिहार में दाल उत्पादन करने वाले सरकार मदद करेगी, माइक्रो इंडस्ट्रिज के लिए पांच लाख का क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा, 

सस्ता एलईडी टी वी, बैटरी वाला कार सस्ती होगी

36 जीवन रक्षक दवाइयाँ सस्ती होगी,, टीडीएस में 6 लाख तक छुट टीसीएस की सीमा दस लाख तक कर दिया गया है। मिडिल , प्राइमरी स्कूल तक इंटनेट की सुविधा मिलेगी,, विकसित देश की तरह स्वास्थ, शिक्षा बेहतरीन और सस्ती होगी,, स्टाटप् के लिए 20 लाख तक लोन और स्टाटप् पर गारंटी शुल्क कम लगेगी , ई ई टी 

पटना में हॉस्टल खुलेगा सीटो में इजाफा होगी मेडिकल में, 75 हजार सीट बढ़ेगा,, तथा देश मे 200 मेडिकल खुलेंगे