सीतामढ़ी :- बैरगनिया के नए थानाध्यक्ष हुए इंस्पेक्टर उमाशंकर रजक
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर रजक को बैरगनियां थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक
जान-पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया। इस क्रम में थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से बैठक कर व विचार- विमर्श कर कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या को लेकर किसी अन्य के साथ थाना आने की बिलकुल जरुरत नहीं है। पिड़ित व्यक्ति उनसे सीधा संपर्क करें। उनके समस्या का समाधान न्याय पूर्वक होगा। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व में किसी कारणवश न्याय ना मिला हो तो वे अब बेझिझक उनसे मिले। उन्हें निश्चित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति किसी कीमत पर बक्से नहीं जाएगे, और किसी निर्दोष को हिरासत में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों का निराकरण हेतु वे अंचलाधिकारी के साथ विवाद वाले स्पॉट पर जाकर देखेंगे और समझेंगे। वहीं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष कविता कुमारी समेत थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0