सीतामढ़ी :- राजद नेता नवनीत झा ने बजट को बताया जुमलेबाजी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- केंद्रीय सरकार ने बजट सदन मे पेश किया। राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बयान जारी करते हुए कहा केंद्रीय बजट को जुमले बाजी वाला बजट बताया।
वही श्री झा ने कहा बजट में केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष बड़ी बड़ी घोषणा करती है, लेकिन बिहार को मिलता है क्या जुमलेबाजी। बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। बिहार के लोगों को सिर्फ ठगने का कार्य किया गया है। राजद नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के पोता नवनीत झा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा पिछले चुनाव में बिहार को जो पैकेज देने की जो घोषणा की गई थी वह आज तक बिहार को नहीं मिला। चुनाव को देखते हुए बिहार में घोषणा की लडी लगा दी गई है। यह घोषणा बिहार के लोगों के साथ मजाक बनकर रह गया। 2025 के चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को इसका सबक़ सिखायेगी।
और बिहार के सीएम नेताप्रतिपक्ष युवा सम्राट तेजस्वी यादव होंगे बिहार की जनता ने मन बना लिया है इसबार बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनता आईना दिखा देगी। केंद्रीय बजट को श्री झा ने लॉलीपॉप बताया है।