सीतामढी :- नेपाल सर्लाही के बरहथवा में कर्फ्यू जारी

Jan 7, 2024 - 16:26
 0
सीतामढी :- नेपाल सर्लाही के बरहथवा में कर्फ्यू जारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढी (सोनबरसा) :- सीमावर्ती क्षेत्र सर्लाही के बरहथवा नगरपालिका 6 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 15 शय्या वाले अस्पताल को मधेश प्रदेश को सौंपने के नगर निगम कार्यकारिणी के निर्णय को लागू करने की मांग को लेकर नेपाली कांग्रेस सहित पार्टियों के प्रदर्शन से बरहथवा बाजार में व्यापक तनाव हो गया है।

प्रदर्शनकारियों द्वारा नगर निगम कार्यालय और मेयर कल्पना कुमारी कटुवाल के घर पर पथराव के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गयी 13 राउंड गोली व 19 राउंड आंसू गैस चलाये जाने की जानकारी डीएसपी दीपेन्द्र पंजियार ने दी है। प्रदर्शनकारी व पुलिस के बीच हुई झड़प में बरहथवा-5 निवासी 28 वर्षीय जयशंकर साह की मौत हो गयी। मौत की पुष्टि करते हुए डीएसपी पंजियार ने बताया कि मृत्यु किस कारण से हुई है, इसकी छानबीन की जा रही है। स्थिति उग्र होते देख स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।जिलाधिकारी कोमल प्रसाद धमला ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति की तोड़फोड़, आगजनी व उच्श्रृंखल गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु शाम 5 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए कर्फ्यू जारी किया गया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0