सुगौली: होली-रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

थानाध्यक्ष ने लोगों से की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

Mar 12, 2025 - 18:36
 0
सुगौली: होली-रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: इस बार होली और रमजान एक साथ है। देश के कई हिस्सों में ये त्यौहार जुमे वाले दिन मनाया जाएगा। प्रेम और सद्भाव के पवित्र महीने में किसी भी प्रकार की उपद्रता ना हो इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।इसके लिए पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने आगामी त्योहारों होली और चल रहे रमजान को लेकर बुधवार को पैदल फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। भारी पुलिस बल के साथ उन्होंने थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का दौरा किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी हर जगह निगरानी करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी या भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मुख्य जगहों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0