भारत के किसानों के लिए आयोजित राष्ट्रीय किसान सम्मेलन

Dec 16, 2021 - 18:48
 0
भारत के किसानों के लिए आयोजित राष्ट्रीय किसान सम्मेलन

मैथिली शुक्ल, कोपा:- क्षेत्र के हरिहर पैलेस में स्थानीय किसानों ने राष्ट्रीय किसान सम्मेलन जिसमें शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किसान शिखर सम्मेलन, गुजरात, कृषि विश्वविद्यालय आनंद में आयोजित किया गया का सीधा प्रसारण को देखकर भाग लिया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने वर्चुअली संबोधन में स्क्रीन के माध्यम से जिला भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसान को सभा का आयोजन कर कार्यक्रम को सुनाया गया। जिसमें जिले के सैकड़ों किसान सहित पार्टी के विभिन्न लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक, हेम नरायण सिंह,किसान मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी, शेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष ,तारा देवी,शिवाजी सिंह,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह,क्रिड़ा प्रकोष्ठ क्षेत्रिय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह,सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, महामंत्री अर्द्धेन्दु शेखर,गामा सिंह, प्रवक्ता अशोक कुमार, त्रिलोकी जी,मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, जय किशोर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी,कुन्दन कुमार,संजय बारसी,किसान बागेश्वर जी,रंजीत तिवारी,अखिलेश सिंह,गुड्डू चौधरी, कमल राय,चेतनारायण माँझी, राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Pramod kumar पत्रकार