घोड़ासहन : सेवा कामना अभियान ट्रस्ट के सौजन्य से कदमवा के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश यादव के निवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेवा कामना अभियान ट्रस्ट के सौजन्य से घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के रजवाड़ा में पूर्व मुखिया ओमप्रकाश यादव के निवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव रविरंजन कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, प्रमुख पति भोला राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार, डॉ रौशन कुमार, पत्रकार अभिमन्यु, साहित्यकार डॉ मोहम्मद मुस्तफा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रमुख पति भोला राय ने ट्रस्ट को बधाई देते हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। शिविर

घोड़ासहन : सेवा कामना अभियान ट्रस्ट के सौजन्य से कदमवा के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश यादव के निवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 
सेवा कामना अभियान ट्रस्ट के सौजन्य से घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के रजवाड़ा में पूर्व मुखिया ओमप्रकाश यादव के निवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव रविरंजन कुमार, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, प्रमुख पति भोला राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार, डॉ रौशन कुमार, पत्रकार अभिमन्यु, साहित्यकार डॉ मोहम्मद मुस्तफा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रमुख पति भोला राय ने ट्रस्ट को बधाई देते हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। शिविर के पहले सैकड़ों असहाय महिलाओं, पुरषों को कम्बल, स्वेटर और जुतें दिया गया। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जोड़ों के दर्द, पेट की समस्या और चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक पायी गयी है। उन्होंने मरीजों को रोगों से मुक्त रहने के लिए कई प्रकार के टिप्स भी दिए। साथ ही ट्रस्ट के संस्थापक और सदस्यों के साथ पुर्व मुखिया ओमप्रकाश यादव को इस तरह के सेवा कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले ऐसे कल्याणकारी कार्यों में वे सदैव अपना योगदान देने के लिए वचनबद्ध हैं।