पूर्वी चम्पारण: एक ही गांव से पांच बच्चियों की पोखर में डूबने से हुई मौत

पूर्वी चम्पारण: एक ही गांव से पांच बच्चियों की पोखर में डूबने से हुई मौत

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा )।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के शिवपुर बिरता टोला वार्ड न० 1 में सुबह को अवस्थित पोखरा में स्नान करने के क्रम एक ही साथ पांच बच्चियों की मौत हो गई। जिसमें बच्चों की मौत की खबर सूनते ही गांव से लेकर प्रखंड क्षेत्र तक मौत का सन्नाटा छाया रहा।
       उक्त खबर की पृष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अहिरौलिया गांव से मिली सूचना के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मौत की पृष्टि की गई। जिसमें पांचों बच्चियों की मौत में भीखर महतो उफं कृष्णा महतो की दोनो पुत्री (1) 04 वर्षिय पुत्री सीमा कुमारी (2) कोशीला कुमारी, 10 वर्ष की हैं। (3)  अवधेश महतो की 12 वर्षिय पुत्री सुगी कुमारी,(4) रमेश महतो की 10 वर्षिय पुत्री संगीता कुमारी,(5) बदरी महतो की 12 वर्षिय पुत्री शोभा कुमारी की गई।
    उन्होंने कहा कि पांचो मृतकों बच्चियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
  वही अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि पांचो मृतकों को सरकार से अपील कर सभी मृतकों के परिवारों को मुआवजा की राशि दिलाने के लिए जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी। मौके पर थाना के महिला पुलिस सहित सैफ जवान व सिपाही मौजूद थे।