सीतामढी :- जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

सीतामढी :- जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति को लेकर  चलाया जागरूकता अभियान

-- नशा सेवन के विरुद्ध सपथ ग्रहण अभियान चलाया गया।

सागर कुमार,,सीतामढी ब्यूरो प्रमुख,,

सीतामढी :- बोखड़ा जिला धिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के बनौल व सिंघाचौरी पंचायत में शुक्रवार को समुदायिक समन्वयक शंभू कुमार झा व नीलांबर यादव के नेतृत्व में मधनिषेद जागरूकता अभियान एक रैली के रूप में निकाली गई। दोनों पंचायत के ग्राम संगठन के जीविका दीदी गांव के गलियों व विभिन्न सड़कों पर घूम-घूम कर लोगों को नशा सेवन नहीं करने को लेकर अपील करती हुई जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जीविका से जुड़े सभी कर्मियों ने नशा सेवन नहीं करने की शपथ ली। तथा शराब से होने वाली नुकसान से लोगो को अवगत कराए गए। जो भी इनका सेवन करते हैं उन्हे रोकने का प्रयास करते रहेंगे। मौके पर, सामुदायिक समन्वयक सच्चिदानंद चौधरी , मिथलेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रागिनी कुमारी, बेबी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुधा कुमारी, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बिना देवी, मधु देवी, उषा देवी, कंचन कुमारी,सहित अन्य सभी लोग उपस्थित थे।