सुगौली: विधानसभा चुनाव को लेकर सुगौली में फ्लैग मार्च

शांति व निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

Oct 07, 2025 - 15:22
Updated: 7 months ago
0 43
सुगौली: विधानसभा चुनाव को लेकर सुगौली में फ्लैग मार्च

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मंगलवार को थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह एवं पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में एसएसबी बटालियन के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर सुगौली के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड,नंद हाई स्कूल सहित नगर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः थाना चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बलों ने स्थानीय लोगों को शांति,सौहार्द्र और चुनाव में निष्पक्ष भागीदारी बनाए रखने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडे ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है। एसएसबी के जवानों ने पूरे बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से चुनावी आचार संहिता के पालन की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर सकें। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन में भरोसा बढ़ा है और चुनावी माहौल में शांति बनाए रखने में सहायता मिलेगी। प्रशासन का दावा है कि निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User