द प्लुरल्स पार्टी का निर्माण यात्रा 8 अगस्त 2021 को रघुनाथपुर में होगा

द प्लुरल्स पार्टी का निर्माण यात्रा 8 अगस्त 2021 को रघुनाथपुर में होगा

मोतिहारी।पु.च 
पुष्पम प्रिया चौधरी के नेतृत्व वाली द प्लुरल्स पार्टी के महासचिव अनुपम सुमन द्वारा पूरे बिहार में “निर्माण-यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के द्वारा बिहार को सँवारने और खोई हुई प्रतिष्टा को वापस लाने हेतु जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओ को एक जुट किया जा रहा है। मोतीहारी में निर्माण यात्रा 8 अगस्त 2021 को रघुनाथपुर में होगा। इसकी तैयारी बैठक का समीक्षा किया गया। तैयारी पूरी हो चुकी है । इस यात्रा में प्रदेश से मुकेश कुमार , प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना कुशवाहा ,प्रमंडल अध्यक्ष अनु विवेक भी शामिल रहेंगे। ऑनलाइन बैठक में जिलाध्यक्ष अभिनव भारती, जिला सचिव विकास केसरी, रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंदन श्रीवास्तव, गोविंदगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोरंजन मिश्रा, नरकटिया विधानसभा के शकील अहमद, ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ राजन जायसवाल शामिल रहे है। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष अभिनव भारतीय ने दी।