लॉकडाउन की घोषणा होते ही दूसरे राज्य में कामगार प्रवासी मजदूर लौटने लगे है अपने गांव,

लॉकडाउन की घोषणा होते ही दूसरे राज्य में कामगार प्रवासी मजदूर लौटने लगे है अपने गांव,

सागर कुमार,,सीतामढी,,

सीतामढी :- देश भर में बढ़ रहे कोरोना के दूसरे लहर के साथ ही मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिसको लेकर के अलग-अलग राज्यों के प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। लॉकडाउन की घोषणा होते ही दूसरे राज्य में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा जत्था हर दिन सीतामढ़ी के नानपुर लौटने लगा है। महाराष्ट्र गुजरात ,पंजाब, कोलकाता के साथ गुजरात सहित अन्य राज्यों में काम कर रहे कामगारों का अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गाया है। मजदूरों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया की वे लोग अलग-अलग राज्यों के विभिन्न जगह काम करते थे। जहां कोरोना के बढ़ते मामले के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया।

जिसके कारण उनका रोजगार तत्काल बंद हो गया। रोजगार के साधन बंद होने के साथ ही मालिकों ने उन्हें घर वापस लौटने की सलाह दी। जिसके बाद बिहार के अलग-अलग जिलों के हजारों मजदूर सीतामढ़ी के नानपुर सहित अन्य प्रखंडों में कामगार अपने घर लौटने लगे। दूसरे राज्य से लौटे प्रवासियों मजदूर का कहना है कि उन्हें बिहार सरकार बिहार में ही रोजगार दे, जिसके कारण उन्हें बार-बार अपना राज्य छोड़कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़े। उनका कहना है कि अगर उन्हें अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगी तो उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।