विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से संदेश के प्रसारण पर रोक
जिले में सोशल साइट्स के माध्यम से संदेश सेवा 17.02.2024 को दिन के 2 बजे से 19.02.2024 को दिन के 2 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। बताया गया है कि जिले में सोशल साइट्स के माध्यम से जनता के बीच अफवाह फ़ैलाने के लिए आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण किया जा सकता है। जिससे साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुँच सकता है। इस बीच जिले में शांति सद्भाव बिगड़ने की..........

चम्पारण टुडे /दरभंगा। जिले में सोशल साइट्स के माध्यम से संदेश सेवा 17.02.2024 को दिन के 2 बजे से 19.02.2024 को दिन के 2 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। बताया गया है कि जिले में सोशल साइट्स के माध्यम से जनता के बीच अफवाह फ़ैलाने के लिए आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण किया जा सकता है। जिससे साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुँच सकता है। इस बीच जिले में शांति सद्भाव बिगड़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से 17 फ़रवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से 19 फ़रवरी 2024 को दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट के माध्यम से संचालित होने वाले सोशल साइट्स यथा फेसबुक, ट्विटर, WhatsApp, QQ, WeChat, क्यूज़ोन, ट्यूबलर, गूगल +, Baidu, स्काइप, वाइबर, लाइन, Snapchat, Pinterest, टेलीग्राम, reddit, स्नेप्टिश, यूट्यूब (अपलोड), विंक, ज़ांगा, बुआनेट, फ़्लिकर सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटें जो बड़े पैमाने पर संदेश भेजने के लिए हैं, को प्रतिबंधित किया गया है।