भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला संपन्न, घोड़ासहन की शिक्षिका डॉ अनीता देवी सम्मानित

सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र हैदराबाद (तेलंगाना) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गयी थी। जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतली कला की भूमिका का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। श्री वाई.चंद्रशेखर एवं श्रीमती सौंदर्य मैम के द्वारा .........

Jul 6, 2024 - 23:53
 0
भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला संपन्न, घोड़ासहन की शिक्षिका डॉ अनीता देवी सम्मानित

सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र हैदराबाद (तेलंगाना) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गयी थी। जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतली कला की भूमिका का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। श्री वाई.चंद्रशेखर एवं श्रीमती सौंदर्य मैम के द्वारा Ccrt हैदराबाद में सर्टिफिकेट दिया गया। इसमें आठ राज्यों ने भाग लिया। जिसमे बिहार से पांच शिक्षकों डॉ अनीता देवी (पूर्वी चंपारण), अमर आनंद (सीतामढ़ी), ज्योति श्वेता (समस्तीपुर), अभिजीत आनंद (नवादा), सुरुचि (नालंदा) का चयन इस कार्यशाला के लिए हुआ। संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को किताबें, वीडियो सीडी एवं पारम्परिक खिलौने बनाने का किट प्रदान किया गया। सम्मानित होने के बाद क्षेत्र के लोगो ने इन्हे बधाई दी है। बता दें कि पूर्वी चम्पारण की शिक्षिका डॉ अनीता देवी घोड़ासहन प्रखंड में पदस्थापित हैं। इसके पूर्व भी इनकी कई कृतियाँ काफी चर्चा में रहा है। इसको लेकर पहले भी इन्हे कई अन्य सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। इस प्रशिक्षण में सम्मानित होने पर घोड़ासहन क्षेत्र के लोगो ने इन्हे बधाईया दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0