छौड़ादानों : थाना क्षेत्र में पकड़ा गया भारी मात्रा में यूरिया खाद, तस्करी की आशंका
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण जिले के छौड़ादानों थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवा बाजार से एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक पर लदे भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, यह खाद किसी......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण
जिले के छौड़ादानों थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवा बाजार से एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक पर लदे भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, यह खाद किसी अन्य प्रदेश से तस्करी कर मोतिहारी लाया गया था, जहां इसकी कालाबाजारी की योजना थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में 500 से अधिक बोरे यूरिया खाद लदे हुए थे। प्रारंभिक अनुमान है कि खाद की यह खेप अवैध रूप से लाई गई थी और इसे स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसडीपीओ रक्सौल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक और जब्त खाद की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह खाद किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से लाई गई थी।
एसडीपीओ ने यह भी कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रक को पुलिस थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है और ट्रक चालक से पूछताछ जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले भी तस्करी और अवैध कारोबार के लिए बदनाम रहा है, लेकिन हाल के दिनों में पुलिस की सतर्कता के कारण ऐसे मामलों में कमी आई थी। यह पकड़ स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
जांच जारी है, जल्द सामने आ सकते हैं और भी बड़े खुलासे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0