कोरोना ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के बिहार केंद्र के 4 कर्मियों को लीला

Apr 28, 2021 - 18:16
 0
कोरोना ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के बिहार केंद्र के 4 कर्मियों को लीला

मधुबनी संवाददाता।


वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे जानलेवा लहर ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के बिहार केंद्र के 4 कर्मियों को लील लिया है। शोक जताते हुए अध्यक्ष एनकेपी सिन्हा ने बताया कि आईईई के बिहार केंद्र के 4 कर्मी जानलेवा कोरोना से जंग हारकर स्वर्गीय हो गए हैं। इनमें भूतपूर्व अध्यक्ष ई. अशोक कुमार सिन्हा, समिति सदस्य ई. जवाहर लाल, समिति सदस्य ई. निर्मल कुमार सिन्हा तथा कार्यालय सहायक विश्वनाथ प्रसाद शामिल हैं। इनके निधन को बिहार केंद्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के सदस्यों ने दिवंगत कर्मियों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्माओं की शांति व उनके शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व साहस प्रदान करने की कामना की है। शोक व्यक्त करने वालों में मानद सचिव कुमार अभय प्रताप सिंह, चार्टर्ड इंजीनियर कुमार प्रभात रंजन, कौशल किशोर प्रसाद सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0