ढाका : नव वर्ष में ढाका विधानसभा को पहला तोहफ़ा, आज कैबिनेट से चिरैया- भेलवा- पुरनहिया (घोड़ासहन) पथ चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति
चम्पारण टुडे, पूर्वी चम्पारण। आज कैबिनेट बिहार सरकार से चिरैया- भेलवा- पुरनहिया (घोड़ासहन) पथ चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। इससे ढाका विधान सभा सहित इससे जुड़ने वाले चिरैया के लोगो में भी ख़ुशी है। जानकारी देते अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह ढाका विधायक पवन जायसवाल ......

चम्पारण टुडे, पूर्वी चम्पारण।
आज कैबिनेट बिहार सरकार से चिरैया- भेलवा- पुरनहिया (घोड़ासहन) पथ चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। इससे ढाका विधान सभा सहित इससे जुड़ने वाले चिरैया के लोगो में भी ख़ुशी है। जानकारी देते अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह ढाका विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि ढाका की तरक़्क़ी मेरी ज़िम्मेदारी है। हम लोगों का प्रयास सफल हुआ। आज कैबिनेट बिहार सरकार से “चिरैया- भेलवा- पुरनहिया पथ (घोड़ासहन)” में 18 फ़ीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए 42 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके लिए विधायक श्री जायसवाल ने मा० मुख्यमंत्री जी, मा० उप मुख्यमंत्री जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।