पूर्वी चम्पारण: बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा
बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा
मोतिहारी।पु0च0
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई।इस समीक्षात्मक बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमन्डल गंडक, कार्यपालक अभियंता जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी, एवं सहायक अभियंता सिकरहना तटबंध प्रमंडल मोतिहारी उपस्थित थे।बैठक मे बाढ़ आपदा के बचाव हेतु चल रहे कटाव निरोधक कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बाढ़ 2021 के पूर्व चल रहे कटाव निरोधक कार्य की प्रगति में लालबेकिया नदी के बाएं बांध के 10 किलोमीटर से 12. 5किलोमीटर के बीच geo bag से slop pithicing का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता जल निस्सरन प्रमंडल को निर्देश दिया कि आपके अधीन शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए।वही जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता सिकरहना तटबंध प्रमंडल, मोतिहारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए 1 दिन का वेतन भुगतान स्थगित करने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता सिकरहना तटबंध प्रमंडल मोतिहारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ 2021 पूर्व बैरिया कोरल में 30 मीटर लंबाई तक 85% कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस को जल्द से जल्द कंप्लीट किया जाए।
वर्ष 2021 के बाढ़ पूर्व गंडक नदी के चंपारण तटबन्घ पर कराये जा रहे कटाव निरोध से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निदेश दिया उपरोक्त सभी कार्य ससमय बाढ़ आपदा पूर्व 15 मई 21 तक अवश्य कर लिया जाए।