घोड़ासहन : उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक पुलिस जवान की मौत

घोड़ासहन : उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक पुलिस जवान की मौत
File Photo

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। बीती देर संध्या उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले से एक पुलिस जवान के मौत व अन्य सात घायल होने की बात बताई जा रही है। मृत जवान ह्रदय नारायण राय बताया जा रहा है, जो जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जवान घोड़ासहन के क़ुरानिया माता मंदिर से आगे पुरनहिया मोड़ पर ड्यूटी कर रहा था। जहाँ से उत्पाद पुलिस की टीम लेकर झरौखर बॉर्डर के पास गयी। जहाँ उक्त जवान अपने कर्तब्य पर लग गया। एक युवक के जाँच के क्रम में उत्पाद पुलिस टीम से तू तू मै मै हुई और बात इतनी बढ़ गयी कि ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उत्पाद पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस जवान की मौत हो गयी। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो जायेगा।

 इधर दूसरी और ग्रामीणों का मानना है कि उत्पाद पुलिस पैसे की वसूली को लेकर भी लोगो को तंग तबाह करती रहती है। पीने वाले पैसे देकर वही छूट जाते है और कभी कभी सरीफ लोग इसका शिकार हो जाते है। कल्ह की घटना को लेकर भी लोगो के बीच तरह तरह की चर्चा है। ग्रामीणों को कहना है कि झरौखर बम बाजार के पास एक युवक को रोककर उत्पाद की टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर में फुकने को बोला गया। इसी बात पर झड़प हो गयी। युवक के फ़ोन पर ग्रामीण एकठा हो गयी और दोनों में मार पीट शुरू हो गया। उत्पाद पुलिस को किसी तरह वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।

 घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। वहीँ उत्पाद पुलिस द्वारा 8 नामजद सहित करीब एक सौ लोगो को अभियुक्त बनाया गया। जिसमे एक की गिरफ़्तारी की गयी है, वही अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।