कल्याणपुर : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या, मायके में दूसरे से अफेयर होने का था शक

पूर्वी चम्पारण, बिहार।
एक सनकी पति के द्वारा अपने ही पत्नी का चाकू गोद कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जिसे परिवार को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर का है। मृतका की पहचान प्रमिला देवी तथा आरोपित पति की पहचान मनोज प्रसाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व प्रमिला से हुई थी। तब से ही प्रमिला मायके में रह रही थी और पति बाहर काम करता था। जब भी वह काम से घर आता और प्रमिला से घर चलने को बोलता तो टाल मटोल कर जाती। जिससे मनोज को शक होने लगा कि इसका किसी से गलत सम्बन्ध है।
बताया जाता है कि अभी तीन दिन पहले ही मनोज घर आया था और अपनी पत्नी को बुलाने गया था। जिस पर पत्नी प्रमिला टाल मटोल कर रही थी। बात तूतू मै मै से मार पीट पर उतर आया और मनोज ने चाकू निकाल वार कर दिया। जो प्रमिला के गर्दन पर लगा और वह वही पर गिर गई। जिसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही लोगो ने सनकी पति को पकड़ पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।