रामगढ़वा : प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख ने अपने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

रामगढ़वा : प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख ने अपने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
रामगढ़वा : प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख ने अपने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

रामगढ़वा से संवाददाता, एम० कुमार

उद्घाटन के उपलक्ष्य में प्रमुख पति ने उपस्थित गणमान्य लोगों की सम्मानित साथ में दी बधाई व शुभकामनाएं


पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
स्थानीय प्रखंड की निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अवनीश पांडेय उफं अरविन्द ने शुक्रवार को पूजामंत्र के साथ विधिवत कार्यालय का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता व इनके पति श्रीकांत दूबे के साथ प्रमुख कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम पंडित सत्येन्द्र मिश्रा व पंडित उमेश पाठक की देखरेख में मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।इसके बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख पति श्रीकांत दूबे ने समिति सदस्यों व गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। 
    प्रखंड प्रमुख कांता देवी ने कहा कि इनका उद्देश्य प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।साथ ही विकास की गति को तेज किया जाएगा।विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों के साथ सभी कर्मचारी सकारात्मक ब्यवहार रखेंगे।
वही मौके पर उपस्थित बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने निर्वाचित प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अरविन्द सहित तमाम पंचायत समितियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दिये।
   मौके पर कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, पूर्व प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,सुगौली प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति शमसुल जोहा अंसारी, मुखिया उपाध्यक्ष धीरज कुमार,मुखिया सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, मुखिया मदन सिंह,शेख वहाब, देवानंद शर्मा,हरिनारायण दास, रंजीत सिंह पंचायत समिति प्रियंका कुमारी, शारदा देवी, अंजय कुमार, मुन्नू सिंह,समाजसेवी लोहा पांडेय, शशिकांत दूबे, चुनचुन कुमार, कुणाल गुप्ता,रामबहादुर पांडेय, भाकपा राधामोहन सिंह बालकिशोर प्रसाद,अवधेश पासवान,मुरली मनोहर प्रसाद, सुनिल कुमार, भुषण पटेल, अवधेश चौरसिया सहित पंचायत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।