लौरिया : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हर वर्ग की जिम्मेवारी

चम्पारण टुडे /लौरिया /पश्चिम चम्पारण।  लौरिया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमेश कुमार शार्मा ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के लिए होली पर्व और मुस्लिम समुदाय के लिए माहे रमजान मुख्य पर्व में से एक माना जाता है। एक माह के रमजान के बीच ही होली पर्व भी है। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। पर्व को.......

Mar 9, 2025 - 19:49
 0
लौरिया : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हर वर्ग की जिम्मेवारी

चम्पारण टुडे /लौरिया /पश्चिम चम्पारण। 
लौरिया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमेश कुमार शार्मा ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के लिए होली पर्व और मुस्लिम समुदाय के लिए माहे रमजान मुख्य पर्व में से एक माना जाता है। एक माह के रमजान के बीच ही होली पर्व भी है। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली और रमजान मनाएं। शराब बेचने या शराब पीकर होली के रंग में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। होली के दौरान अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वही प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी ने बताया कि आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। होली को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च को पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को जगह- जगह तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित चौक- चौराहों, मस्जिद के पास बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मौके पर सरपंच शेख अब्दुल्लाह, हरिनारायण शार्मा, इंतेखाब अहमद ऊर्फ गोलू, सुबोध कुमार, लाल मिश्रा, विनय पाण्डेय, सुनिल राय, मनोज राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0