लौरिया : सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

लौरिया दीपक कुमार सिंह  लौरिया थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा  ने की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, पूर्व शिक्षाविद डॉ देवीलाल यादव, सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने.....

लौरिया : सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

लौरिया

दीपक कुमार सिंह 

लौरिया थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा  ने की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, पूर्व शिक्षाविद डॉ देवीलाल यादव, सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इधर बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरस्वती पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। वही सरस्वती पूजा करने वाले समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा स्थल पर फूहड़ गाना बजाना पूजा करने वाले समितियों को भारी पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरस्वती विसर्जन के दौरान डीजे बजाना पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। डीजे बजाते समय पकड़े जाने पर डीजे जप्त कर कारवाई की जाएगी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने  सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने आसपास ज्यादा निगरानी कर सकते हैं। किसी तरह का कोई असमाजिक तत्वो के लोग यदि किसी तरह का अफवाह या गुंडागर्दी करते हैं तो सम्बंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। यह आपका परम् कर्तव्य है। मौके पर सिसवनीया पंचायत के मुखिया कन्हैया कुशवाह, मुखिया अनिल राम,पूर्व मुखिया भोला सिंह, पंचायत समिति सदस्य अमर राम, देउवा सरपंच मोहम्मद अब्दुल्लाह, सरपंच हरिनारायण शर्मा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे।