साहित्य: बिहार का वासी- नृपेंद्र अभिषेक 'नृप'

बिहार का वासी
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने हमें गौरवान्वित किया,
शांति का सन्देश देने वाला,
गौतम बुद्ध और महावीर दिया।
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने भारत को राजेंद्र दिया,
क्रांति की मशाल जलाने वाला,
वीर सपूत जयप्रकाश दिया।
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने सिपाही क्रांति में,
वीर कुंवर सिंह जैसा योद्धा दिया,
स्वतन्त्रा सेनानियों का हुजूम दिया,
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने राजगीर -चंपारण दिया,
वैशाली और बोधगया जैसा-
हिन्दुस्तान को तीर्थ दिया।
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने हमें चन्द्रगुप्त दिया,
पाटलिपुत्र जैसा साम्राज्य दिया,
अशोक जैसा अभिमान दिया।
मैं उस बिहार का वासी हूँ,
जिसने सीखो को गुरु दिया,
बौद्धों को भगवान बुद्ध दिया और
जैनों को भगवान महावीर दिया।
- नृपेन्द्र अभिषेक नृप
जनता बाजार , छपरा , बिहार
What's Your Reaction?






