मुजफ्फरपुर : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरपुर के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसके तहत सोसाइटी के अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन एवं सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को औराई प्रखंड के रामजेवर कुंवर रेड क्रॉस चिकित्सालय-सह-सामुदायिक......

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरपुर के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसके तहत सोसाइटी के अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन एवं सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को औराई प्रखंड के रामजेवर कुंवर रेड क्रॉस चिकित्सालय-सह-सामुदायिक कल्याण केन्द्र, शाही मीनापुर, औराई के प्रांगण में प्रभावित परिवारों के बीच तिरपाल, हैगिएन किट, बर्तन, चुरा, गुड आदि का वितरण किया गया।
अत्यधिक भीड़ होने के कारण सामग्री का वितरण नहीं हो पाया। जिसे बाद में वितरित करने का बात कही गयी। इस अवसर पर रेड क्रॉस के कर्मचारी डॉक्टर गोविंद, पुष्कर विद्यार्थी, अनिल कुमार, नवीन कुमार एवं मोहम्मद फिरोज मौजूद थे।
What's Your Reaction?






