मुजफ्फरपुर के किसान पत्रकार रौशन कुमार ने MIONP 2047 की पूर्व-चर्चा में लिया हिस्सा

रामजी कुमार। मुजफ्फरपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित MIONP मिशन इंडिया जैविक और प्राकृतिक उत्पाद 2047 जो भारत का जैविक जागरण – लाभकारी परिवर्तन के लिए जैविक भारत की पूर्व-चर्चा में मुजफ्फरपुर निवासी किसान पत्रकार रौशन कुमार को भाग लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम आयोजक कृषि जागरण और ज्ञान भागीदार भाकृअनुप किया.....

Mar 2, 2025 - 20:01
Mar 3, 2025 - 12:31
 0
मुजफ्फरपुर के किसान पत्रकार रौशन कुमार ने MIONP 2047 की पूर्व-चर्चा में लिया हिस्सा

मुजफ्फरपुर के किसान पत्रकार रौशन कुमार ने MIONP 2047 की पूर्व-चर्चा में लिया हिस्सा

रामजी कुमार।

मुजफ्फरपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित MIONP मिशन इंडिया जैविक और प्राकृतिक उत्पाद 2047 जो भारत का जैविक जागरण – लाभकारी परिवर्तन के लिए जैविक भारत की पूर्व-चर्चा में मुजफ्फरपुर निवासी किसान पत्रकार रौशन कुमार को भाग लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम आयोजक कृषि जागरण और ज्ञान भागीदार भाकृअनुप किया जा रहा है।

MIONP 2047 एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय कृषि को जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर उन्मुख करना, किसानों की आय बढ़ाना, और पर्यावरण-संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। इस पहल के तहत, देशभर के किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाया जा रहा है, ताकि वे मिलकर एक स्थायी कृषि नीति पर काम कर सकें।

रौशन कुमार ने चर्चा के दौरान अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए सरकार और संस्थानों को एक ठोस रणनीति बनानी होगी, जिससे किसानों को न केवल प्रशिक्षण मिले, बल्कि उनकी उपज के सरल प्रक्रिया से सर्टिफिकेशन व विपणन और सही मूल्य-निर्धारण की भी व्यवस्था हो।" उन्होंने इस मिशन की सफलता के लिए डिजिटल कृषि तकनीकों, नवाचारों और किसान-उन्मुख नीतियों को लागू करने की जरूरत पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान, जैविक खेती के विस्तार, उत्पाद की गुणवत्ता सुधार, और किसानों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ramjee Kumar Mr. Ramjee Kumar S/O- Madan Kumar Niraj, AT+PO- Malikaur, Via- Dighara, Thna- Pusa, Samastipur- 848115 ramjeemalikaur@gmail.com Mobile Number-9525909590