लौरिया: रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह सह प्रखंडस्तरीय कर्मशाला का आयोजन

Nov 17, 2024 - 03:30
 0
लौरिया: रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह सह प्रखंडस्तरीय कर्मशाला का आयोजन

दीपक कुमार सिंह, लौरिया। रबी महाभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह एक महत्वपूर्ण कृषि केंद्रित कार्यक्रम है। यह लौरिया प्रखंड के विभिन्न विभिन्न पंचायत के आये हुये किसानों को रबी फसलों की खेती के नवीनतम तरीकों और तकनीकों से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जाता है। यह समारोह किसानों के लिए एक मंच भी प्रदान करता है जहां वे कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों और अन्य किसानों के साथ अपने अनुभवों और ज्ञान को साझा करते हैं. उक्त बाते प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी ने रबी महाभीयान कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये बताई।

वही बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि रबी महाभियान एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य रबी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। रबी फसलें वे फसलें होती हैं जो सर्दियों के मौसम में बोई जाती हैं और गर्मियों की शुरुआत में काटी जाती हैं। बिहार में गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि प्रमुख रबी फसलें हैं। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई तकनीकों का प्रसार किसानों को उन्नत बीजों, खादों, कीटनाशकों और सिंचाई के आधुनिक तरीकों से अवगत कराना होता है। बि पि आर ओ ,सोनाली कुमारी ने भी किसानो को संबोधित किया। मौके पर अनु कुमारी निरुपा कुमारी अशोक कुमार पाण्डेय संजीव द्विवेदी अजय नाथ तिवारी विरेन्द्र प्रसाद विनयशंकर राउत मनिष कुमार अरुण कुमार राव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0