पटना : दिल्ली में आयोजित बिहार महोत्सव में विशिष्ट अतिथि एवं प्रखर वक्ता के रूप में शामिल होंगे प्रख्यात लेखक व आरएलएम प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा
पटना /बिहार पटना : इसी 3 और 4 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बिहार महोत्सव में विशिष्ट अतिथि एवं बिहार की सभ्यता, साहित्य एवं संस्कृति विरासत पर विस्तृत व्याख्यान देने के लिए प्रखर वक्ता के रूप में आधा दर्जन पुस्तकों के प्रख्यात युवा लेखक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रमुख प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा कुशवाहा शामिल होंगे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती 3 दिसंबर पर दिल्ली के शाह ऑडोटोरियम में आयोजित इस बिहार महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य के क्षेत्र में विशेष राज्य का लोक र........

पटना /बिहार
पटना : इसी 3 और 4 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बिहार महोत्सव में विशिष्ट अतिथि एवं बिहार की सभ्यता, साहित्य एवं संस्कृति विरासत पर विस्तृत व्याख्यान देने के लिए प्रखर वक्ता के रूप में आधा दर्जन पुस्तकों के प्रख्यात युवा लेखक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रमुख प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा कुशवाहा शामिल होंगे।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती 3 दिसंबर पर दिल्ली के शाह ऑडोटोरियम में आयोजित इस बिहार महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य के क्षेत्र में विशेष राज्य का लोक रस रंग वाले प्रख्यात विद्वान व्यक्तित्व को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में प्रवासी बिहारी एवं बिहार से आकर दिल्ली में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहे वैसे लगभग चार सौ से ज्यादा लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने बिहारी अस्मिता का पूरे भारत वर्ष में परचम लहराया है। कार्यक्रम के आयोजक मोहन कुमार गुप्ता एवं प्रख्यात रंगकर्मी व कवि प्रसाद रत्नेश्वर ने राम पुकार सिन्हा कुशवाहा को आमंत्रण पत्र भेजकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।
What's Your Reaction?






