पटना : अपने प्रदेश में अपने लोगों के सहयोग से लायेंगे बदलाव गढेंगे विकसित राज्य की तस्वीर - निशिकांत

रामजी कुमार। पटना। लोकतंत्र की जननी, ज्ञान, विज्ञान, कृषि शोध व अनुसंधान की धरती बिहार ने न जाने कितने प्रतिभावानों को जन्म दिया है, विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतिमान गढे हैं लेकिन बावजूद इसके पूरे देश में बिहार अपने पिछड़ेपन के कारण सिर्फ श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है। शुक्रवार को शेखपुरा हाउस परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा उद्यमी व समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने उक्त बातें कही। उन्होंने......

पटना : अपने प्रदेश में अपने लोगों के सहयोग से लायेंगे बदलाव गढेंगे विकसित राज्य की तस्वीर - निशिकांत

अपने प्रदेश में अपने लोगों के सहयोग से लायेंगे बदलाव गढेंगे विकसित राज्य की तस्वीर - निशिकांत

रामजी कुमार।

पटना। लोकतंत्र की जननी, ज्ञान, विज्ञान, कृषि शोध व अनुसंधान की धरती बिहार ने न जाने कितने प्रतिभावानों को जन्म दिया है, विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतिमान गढे हैं लेकिन बावजूद इसके पूरे देश में बिहार अपने पिछड़ेपन के कारण सिर्फ श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है। शुक्रवार को शेखपुरा हाउस परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा उद्यमी व समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार की इस माटी से अनेक नेता, अभिनेता, उद्योगपति, आईएएस, आईपीएस आदि कामयाब लोग निकले हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी माटी का कर्ज उतारने और बिहार को बदहाली से उबारने के लिए बिहार लौट कर आ सके हैं और यहां के लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से कुछ किए या करना चाहते हैं या फिर बिहार पर मजदूर आपूर्तिकर्ता के ठप्पा से आजादी दिलाने के लिए कुछ किया है। श्री सिन्हा ने कहा कि पर्याप्त साधन-संसाधन, प्रचूर प्राकृतिक संपदा, विशिष्टता व प्रतिभा सम्पन्नता के बावजूद अपने राज्य की इस बदहाली ने मुझे बिहार आने के लिए विवश किया। इसीलिये मैं बिहार के श्रमशील किसान मजदूर भाइयों, एवं प्रतिभावान युवा साथियों, व्यवसायी बंधुओं एवं विभिन्न प्रोफेशनल्स के सहयोग से बिहार की तस्वीर और तदबीर बदलने की सोच लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि आज भले ही मैं गुजरात का एक सफल उद्योगपति बन गया हूं, लेकिन मेरा दिल हमेशा से बिहार के लिए धड़कता रहा है। मेरा उद्देश्य है कि बिहार को विकसित राज्य बनाया जाय, इसके लिये प्रतिभा एवं श्रम के पलायन को रोकना, राज्य में कौशल विकास योजना के जरिये हर घर में रोजगार देना, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, शिक्षा का स्तर ऊंचा करना, जन-जन को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना, खेल के क्षेत्र में बिहार को शीर्ष पर पहुंचाना, आधी आबादी को लघु उद्योगों से जोड़ना और किन्नर समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है। अपने इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मैं बिहार के सभी 38 जिलों में लोगों से मिल रहा हूं। मौके पर सूचना पदाधिकारी रेणुका सिंह, नागमणि कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, हरि ओम कुशवाहा आदि मौजूद थे।