रामगढ़वा। हर्षोल्लास के साथ पंचायतों के छठ घाट पर लोक आस्था सूर्यपासना का महापर्व छठ सम्पन्न

छठ घाट पर पुलिस-प्रशासन ने की गस्ती व निरीक्षण
पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लोक आस्था का महापर्व छठ भक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास मधूर भक्ति संगीत के साथ सोमवार को प्रात:कालीन 6: 35 मिनट पर छठव्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्ध्यदान के साथ संपन्न हुआ। लोक आस्था भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पित करने हेतू प्रखंड के प्रसिद्ध रामगढ़वा तिलावे धाट पर रविवार को अस्ताचलगामी एवं सोमवार को उदयीमान सूर्य को श्रद्दालू भक्तों ने नेम निष्ठा से अर्ध्य अर्पित किया।भगवान भाष्कर को अर्ध्यदान देकर लौटते छठव्रतियों से छठ का प्रसाद लेकर अपनी मनोकामना की प्रार्थना व आशीर्वाद लिया। वही घाटों पर मौके पर गस्ती म्व निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार सिंह, थाना अवर निरीक्षक आर एन ओझा,एएसआई अमित राज सहित अन्य अधिकारी,पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण की जायजा ली। वही मौके पर प्रखंड क्षेत्र के समस्त नागरिक गन्य मौजूद थे।