रामगढ़वा। श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में दिखा उत्साह, मौके पर विभिन्न मंदिरों में हुई भव्य पूजा अर्चना

रामगढ़वा। श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में दिखा उत्साह, मौके पर विभिन्न मंदिरों में हुई भव्य पूजा अर्चना
रामगढ़वा। श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में दिखा उत्साह, मौके पर विभिन्न मंदिरों में हुई भव्य पूजा अर्चना

पूर्वी चम्पारण,रामगढ़वा।
आज अयोध्या में श्रीराम प्रभू की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव पर बिहार सहित पूरे देश के धार्मिक मंदिर, घर मकान, दुकानों में प्रभु राम का तस्वीर लगाकर पूजा अर्चना किया गया। कई स्थानों पर अष्टयाम सहित हनुमान चालीसा व राम चरित मानस का पाठ किया गया। वही कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। लोगो के द्वारा दो पहिया व चार पहिया में धार्मिक ध्वज लगा नगर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में भक्तो ने हाथ में श्रीराम का ध्वज लेकर श्री राम का जयकारा भी लगाया। इस क्रम में पूरा नगर राममय दिखा। बता दे कि रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढवा चौक स्थित 50 वर्ष पुरानी शंकर मंदिर में आर्चाय जटाशंकर मिश्रा द्बारा मंत्रोच्चारण कर एक नव निर्माण के लिए भूमी पूजन किया गया। पूजा स्थल पर उपस्थित समस्त भक्तों के माथे पर टीक लगाया गया। साथ ही भोले बाबा का प्रसाद वितरण किया गया। आज मीठा बाजार हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, काली मंदिर, लुकई माई मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों में भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना किया गया। मौके पर राधेश्याम सर्राफ, हरिनारायण प्रसाद, पूर्व उपप्रमुख सुरेश प्रसाद, अजय प्रसाद, अशोक वस्त्रालय, रवि कुमार (कोल्ड ड्रीक), राजन कुमार, मुन्ना कुमार आर्यन, बलराम सर्राफ, रविन्द्र गुप्ता, दिलीप प्रसाद,अशोक सर्राफ, ध्रुव सर्राफ, सुबोध कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण भक्त व थाना के गस्ती दल व सिपाही बल उपस्थित रहे।