रामगढ़वा : अपनी मांगो को लेकर रसोईयां ने एमडीएम बंद कर किया धरना-प्रर्दशन

प्रखंड के शिक्षा संसाधन केन्द्र कार्यालय परिसर में बुधवार को रसोईयां के द्बारा अपनी समस्या व मुख्य मांंगों को लेकर विधालय में एमडीएम बंद कर सौकडों की संख्या में धरना प्रर्दशन किया। जानकारी देते हुएं रसोईयां संघ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नुरुल्लाह ने बताया कि रसोईयां को शिक्षा विभाग में सबसे कम वेतन मिलता है। 2005 से 2022 तक रसोईयां का वेतन प्रतिमाह 1650 रूपये मिलते आ रहा हैं। इस परिस्थिति में परिवार का पालन पोषण संभव................

रामगढ़वा : अपनी मांगो को लेकर रसोईयां ने एमडीएम बंद कर किया धरना-प्रर्दशन

संवाददाता, एम० कुमार

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। स्थानीय प्रखंड के शिक्षा संसाधन केन्द्र कार्यालय परिसर में बुधवार को रसोईयां के द्बारा अपनी समस्या व मुख्य मांंगों को लेकर विधालय में एमडीएम बंद कर सौकडों की संख्या में धरना प्रर्दशन किया। जानकारी देते हुएं रसोईयां संघ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नुरुल्लाह ने बताया कि रसोईयां को शिक्षा विभाग में सबसे कम वेतन मिलता है। 2005 से 2022 तक रसोईयां का वेतन प्रतिमाह 1650 रूपये मिलते आ रहा हैं। इस परिस्थिति में परिवार का पालन पोषण संभव नहीं है। एमडीएम कार्य दस महिनों के बदले 12 महिनों का लागू किया जाए। जिस रसोईयां का मृत्यु हो गया है उनके आश्रितों को बहाली किया जाए। रसोईयां को माह में अठारह हजार रूपया दिया जाए। उन्होंने बताया कि रसोईयों की मांगे पूरी नही होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल  किया जाएगा। मौके पर रसोईयां के जिला कोषाध्यक्ष रामहतुन नेश, रसोईयां गायत्री देवी, मीना देवी, हशीना खातुन, साहेब यादव, लाल मोहन साह, हाफिज मियां, प्रदीप कुमार, भरत साह, रूपलाल पटेल, फूटीभाई सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य रसोईयां मौजूद थे।