रामगढ़वा : सदभाव से नौ दिवसीय लक्ष्मी-विष्णु महायज्ञ के समापनोपरांत विर्सजन की गई, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
101 देवी देवताओं के प्रतिमा का विसर्जन
रामगढ़वा (एम० कुमार)
पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शिवनगर सतीपुरा गांव में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के समापनोपरांत अश्रुपूरित नयनों से की गई 101 देवी देवताओं के प्रतिमा का विसर्जन।
वही जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के बीच विसर्जन का जुलूस यज्ञ स्थल शिवनगर सतपिपरा से प्रारंभ होकर कॉलेज चौक, भलुवहियां होते हुए नवकठवा स्थित तिलावे नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में 12 ट्रैक्टरों पर 101 प्रतिमाओं को लादकर नदी तक पहुंचाया गया। जहां सभी प्रतिमा को बारी-बारी से विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन में पूजा समिति के सभी सदस्यों के अलावा सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण शामिल होकर सभी देवी देवताओं का नाम रख-रखकर जय कारे का नारा लगा रहे थे।
विर्सजन में थानाध्यक्ष द्बा पुलिस की निगरानी की गई।
इस यज्ञ को सफल बनाने व प्रतिमा विसर्जन में में पूजाकर्ता शिवनगर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी चुनचुन कुमार के पिता हरेन्द्र प्रसाद सह पूर्व डीडीओ,ददन पांडेय, शत्रुघ्न साह,खेदू साह,अशोक कुमार,सुरेश पटेल,चुन्नू कुमार, प्रेम कुमार जादूगर , नरेश पटेल, अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव, अवधेश पटेल, सुरेश पटेल ,संजय पटेल संजय कुशवाहा, अशोक ठाकुर,मुन्ना कुमार, हरि ठाकुर व थाना एएसआई अवनीश कुमार निराला,सैफ जवान सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।