समस्तीपुर : बदलो बिहार महाजुटान रैली में भाग लेने के लिए पूसा से भाकपा-माले का जत्था ट्रेन से रवाना
रामजी कुमार। समस्तीपुर। पटना के गांधी मैदान में 02 मार्च को आयोजित भाकपा-माले की बदलो बिहार महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए पूसा प्रखंड से भाकपा-माले का करीब हजार की संख्या में जत्था खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से पटना को रवाना हो गया। शेष बचे हुए सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक रवि......

बदलो बिहार महाजुटान रैली में भाग लेने के लिए पूसा से भाकपा-माले का जत्था ट्रेन से रवाना
पूसा प्रखंड में कार्यकर्ताओं, नेताओं व पार्टी समर्थकों का रैली की तैयारी का असर दिखेगा पटना में।
रामजी कुमार।
समस्तीपुर। पटना के गांधी मैदान में 02 मार्च को आयोजित भाकपा-माले की बदलो बिहार महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए पूसा प्रखंड से भाकपा-माले का करीब हजार की संख्या में जत्था खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से पटना को रवाना हो गया। शेष बचे हुए सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक रविवार की सुबह बड़े- छोटे वाहनों से पटना कूच करेंगे। भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में जनता की बड़ी गोलबंदी हुई है। भाकपा (माले) के इतिहास के सबसे बड़े रैली की तैयारी इस बार की गई है। पटना के गांधी मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा। दूसरी ओर कार्यकर्ताओं में पार्टी के अधिकारियों में रैली को लेकर एक अलग स्तर का उत्साह देखा जा रहा था।
What's Your Reaction?






