समस्तीपुर : माता नहीं कुमाता, कलयुग में कुछ भी कहना असंभव नहीं, तीन सहोदर भाई बहन का शव कुआं से बरामद, मां पर हत्या की है अशंका
रामजी कुमार। समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की देर रात से घर से लापता तीन सहोदर भाई बहन का शव रविवार की दोपहर पुलिस ने घर से महज कुछ दूरी पर स्थित एक कुआं से बरामद किया है। सूचना पर एसपी अशोक मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से छानबीन की है। मृतक बच्चो.......

समस्तीपुर माता नहीं कुमाता कलयुग में कुछ भी कहना असंभव नहीं तीन सहोदर भाई बहन का शव कुआं से बरामद मां पर हत्या की है अशंका।
रामजी कुमार।
समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की देर रात से घर से लापता तीन सहोदर भाई बहन का शव रविवार की दोपहर पुलिस ने घर से महज कुछ दूरी पर स्थित एक कुआं से बरामद किया है। सूचना पर एसपी अशोक मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से छानबीन की है। मृतक बच्चो की पहचान मालीनगर निवासी चंदन कुमार उर्फ लफूआ के 6 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार, 4 वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी व 2 वर्षीय पुत्र तनिष्क कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक बच्चे की मां सीमा देवी व पिता चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक घर से तीन बच्चे की घर का ग्रिल खोलकर गायब कर देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। सूचना पर तत्काल पहुंची चकमेहसी पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दिया। रविवार की सुबह सदर 2 डीएसपी विजय महतो सहित डॉग स्क्वायड की टीम छानबीन में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मृतक बच्चे की मां सीमा देवी के बदलते बयान पर शंका होने पर उसे हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू की। वही पुलिस जगह जगह कुआं, तालाब आदि में तलाश कर ही रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मालीनगर में घर से महज 15 गज की दूरी पर एक कुआं में तीनो बच्चो का शव बरामद हुआ।
उसके बाद पुलिस ने शव को स्थानीय एक युवक के मदद से बाहर निकाल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में लोगो की माने तो बताया गया है की पति पत्नी में शनिवार की रात विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात तीनो बच्चे के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी गई।
इधर घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने बताया की पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया इस मामले में सच्चाई क्या है जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
What's Your Reaction?






