सीतामढी:- जाली नेपाली नोट, सादे कागज की गद्दी तथा देशी कट्टा और जिंदा करतुष के साथ दो शातिर शराब तस्कर को नेपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- मेजरगंज सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिले के गोरैता नगर पालिका स्थित मधुबनी गांव से नेपाली पुलिस ने हथियार के साथ स्थानीय दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के रुसलपुर गांव निवासी राम सोगारथ पटेल के पुत्र कुन्नू पटेल तथा चंदेश्वर पटेल......

Nov 6, 2024 - 04:23
Nov 6, 2024 - 18:29
 0
सीतामढी:- जाली नेपाली नोट, सादे कागज की गद्दी तथा देशी कट्टा और जिंदा करतुष के साथ दो शातिर शराब तस्कर को नेपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मेजरगंज सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिले के गोरैता नगर पालिका स्थित मधुबनी गांव से नेपाली पुलिस ने हथियार के साथ स्थानीय दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के रुसलपुर गांव निवासी राम सोगारथ पटेल के पुत्र कुन्नू पटेल तथा चंदेश्वर पटेल के पुत्र मुकेश कुमार पटेल के रूप में की गई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, 8 एमएम के 6 जिंदा कारतूस तथा 9 एमएम के चार जिंदा कारतूस व एक हजार के नेपाली जाली नोट 20 हजार और 10 कागज का बंडल बरामद किया गया। बंडल के दोनों तरफ एक हजार का नोट लगाया गया था। सर्लाही जिला कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के आधार पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की अगले सुबह विशेष सूचना पर नेपाली पुलिस ने सीमावर्ती मधुबनी गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें दोनों बदमाश नेपाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बरामद सभी अवैध सामग्रियों के साथ दोनों को नेपाल के सर्लाही जिला न्यायालय में सुपुर्द किया गया। इसकी जानकारी मलंगवा मुख्यालय डीएसपी दीपक श्रेष्ठ ने दी है। 

इस संबंध में पूछने पर स्थानीय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि दोनों नेपाल में बैठकर बड़े पैमाने पर शराब का रैकेट चला रहा था। उनके द्वारा निगरानी रखी जा रही थी, लेकिन नेपाल में छुपे होने से अब तक दोनों गिरफ्त से दूर था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0