सीतामढी :- बैरगनिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष का पंखे से लटका शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का पंखे से लटकते हुए शव की खबर प्रखंड क्षेत्र में आम लोगों के बीच सनसनी का माहौल उत्पन्न कर दिया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। शव का अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी गुरुवार की सुबह 7:00 बजे किया गया। तत्पश्चात शव पुलिस........

सीतामढी :- बैरगनिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष का पंखे से लटका शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बैरगनिया पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का पंखे से लटकते हुए शव की खबर प्रखंड क्षेत्र में आम लोगों के बीच सनसनी का माहौल उत्पन्न कर दिया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। शव का अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी गुरुवार की सुबह 7:00 बजे किया गया। तत्पश्चात शव पुलिस लाइन सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां सम्मान पूर्वक शव को सलामी दी गई। मौके पर उपस्थित उनकी गृहिणी (पत्नी) शिखा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

 पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनकी पत्नी, पिता, ससुर, भाई, दोस्त व अन्य परिजनों को सौंप दिया गया। सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि पटना विक्रम थाना क्षेत्र के चीचौहटा गांव निवासी कुंदन कुमार 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। जिन्हें विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन कर 3 फरवरी 2024 को बैरगनिया थाना अध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया था। वे बड़े ही जिंदादिल,हंसमुख इंसान थे। घटना अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से संबंधित अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि गहन जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। बैरगनिया थानाध्यक्ष के पद पर रीगा सर्किल के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को बैरगनिया थानाध्यक्ष का प्रभार सौपा गया है। घटना को लेकर कई सवाल पुलिस के लिए अब तक पहेली बनी हुई है।वहीं आम लोगों के दिमाग में भी घटना को लेकर तरह-तरह की सवाल कौंध रहे हैं। घटना किन वजह से की गई इसका खुलासा अभी भी नहीं हो पाया है। घटना का सूचना मिलते ही बुधवार की देर रात स्व कुंदन कुमार के चाहने वाले सैकड़ो लोगों की भीड़ थाना परिसर में हो गई। उक्त घटना के हर छूटे पहलू को पुलिस बारीकी से खंगाल रही हैं। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा है कि वे एक जीवंत व्यक्तित्व के लोग थे। उनके नजर में वे आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।