सीतामढ़ी :- परिहार विस में बिछा सड़कों एवं पुलों का जाल, 21 सड़क एवं तीन पुलों का होगा और निर्माण
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(परिहार) :- आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व इंडो-नेपाल बॉर्डर के सटे भारतीय तराई क्षेत्र के परिहार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलियों का जाल बिछने वाला है। उक्त विधानसभा अंतर्गत परिहार के 14 सड़क व दो पुल एवं सोनबरसा प्रखंड के 7 सड़क व एक पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस घोषणा के बाद से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी की लहर है। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक गायत्री देवी लगातार विधानसभा में अपने....
-- विधायक गायत्री देवी की सकारात्मक पहल आई सामने
-- लगातार क्षेत्र की समस्या की आवाज उठा रही थी विधायक
-- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और जीवनशैली में भी सुधार होगा।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(परिहार) :- आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व इंडो-नेपाल बॉर्डर के सटे भारतीय तराई क्षेत्र के परिहार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलियों का जाल बिछने वाला है। उक्त विधानसभा अंतर्गत परिहार के 14 सड़क व दो पुल एवं सोनबरसा प्रखंड के 7 सड़क व एक पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस घोषणा के बाद से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी की लहर है। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक गायत्री देवी लगातार विधानसभा में अपने क्षेत्र की जर्जर पुल-पुलियों व सड़कों के निर्माण के लिए आवाज उठा रही थी। इससे पहले पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दा को विधानसभा में उठाते रहे है। विधायक के सकारात्मक परिणाम सामने आ है कि क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। जिससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। योजना स्वीकृति के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। विधायक के पहल से परिहार प्रखंड अंतर्गत नरंगा मलाही भांसर रोड से खैरबा-मुस्लिम टोला के बीच मरहा नदी पर 8 करोड़ 44 लाख 500 रुपये एवं भीसबा भेड़रहिया पर में मरहा नदी में 6 करोड़ 82 लाख 940 रुपये कि लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सोनबरसा प्रखंड के खुशनगरी से अन्हारमण टोला में टंगघीचा नदी में 7 करोड़ 11 लाख 151 रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण होगा। इन पुलों के निर्माण से न केवल क्षेत्रवासियों को सफर में सुगमता होगी, बल्कि क्षेत्र में विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और जीवनशैली में भी सुधार होगा।
क्या कहते है विधायक व पूर्व विधायक :-
इधर विधायक गायत्री देवी ने कही कि इन सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। जिससे न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सरकार में लगातार बिहार में सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव ने कहा कि परिहार विधानसभा के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है। कई सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। विधायक गायत्री देवी के सकारात्मक पहल का परिणाम सामने आया है। कहा कि बिहार में एनडीए के सरकार के नेतृत्व में चारो तरफ विकास ही विकास हो रहा है। बिहार के सभी हिस्सों को बराबरी के भाव को देखते हुए विकास किया जा रहा है।
परिहार प्रखंड में निम्न सड़कों का होगा निर्माण कार्य :-
1. परिहार से सुरसंड आरसीडी रोड से कोईरिया पिपरा: 1 करोड़ 30 लाख रुपए
2. बाड़ा से भूमिहार टोला: 1 करोड़ 2 लाख रुपए
3. परिहार-सुरसंड आरसीडी रोड से झपहा: 1 करोड़ 21 लाख रुपए
4. परवाहा लालबंदी पीडब्ल्यूडी रोड से घाघरा: 52 लाख रुपए
5. नरंगा से फुलहट्टा: 72 लाख रुपए
6. अधगाई से अमुआ: 78 लाख रूपए
7. मुजौलिया राजपूत चौक से धनहा होते हुए पकड़िया टावर चौक: 1 करोड़ 45 लाख रूपए
8. भवानीपुर से बेला खाप: 1 करोड़ 60 लाख रुपए
9. पीपरा विशनपुर से खोक्सी: 1 करोड़ 50 लाख रुपए
10. लक्ष्मीपुर से कुनैया: 1 करोड़ 50 लाख रुपए
11. लहुरिया से खुरसाहा: 1 करोड़ 63 लाख रुपए
12. पीएमजीएसवाई रोड से महुआई: 2 करोड़ 36 लाख रुपए
13. परिहार से महादेवपट्टी: 3 करोड़ रुपए
14. परवाहा पीडब्ल्यूडी रोड से नोनाही-भवानीपुर: 3 करोड़ 20 लाख रुपए
सोनबरसा प्रखंड के इन सड़कों का होगा कायाकल्प :-
1. नरकटिया से नेपाल बॉर्डर: 79 लाख
2. परसा खुर्द से ओरलहिया: 82 लाख
3. कहचरीपुर से मयुरवा: 74 लाख
4. जयनगर से हरिजन टोला: 1 करोड़ 35 लाख
5. मुशहरशियां से धुनियावां टोला: 1 करोड़ 47 लाख
6. अररिया से विशनपुर आधार- 1 करोड़ 82 लाख
7. अररिया से इंदरवा- 3 करोड़ 10 लाख
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0