सीतामढी :- बोल बम की जयकारा से गुंजयमान हुआ बाबा शुकेश्वर नाथ नगरी, भक्ति में बना माहौल

-- अनगिनत श्रद्धालुओं ने किया भोले भंडारी पर जलाभिषेक
सागर कुमार,,सीतामढी,,
सीतामढी :- भारत नेपाल सीमावर्ती नेपाल से सटे जिले के मेजरगंज थाना के प्रसिद्ध बाबा शुकेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को सुबह चार बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। बोल बम व हर हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। बतादें की मेजरगंज ही नही बल्कि आसपास के इलाकों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में महादेव के भक्तों की जलाविश कराने को लेकर लंबी कतार लगी रही। मंदिर प्रांगण बच्चों एवम महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी।
इंडो - नेपाल सीमा पर मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय से दस किo मीटर की दूरी पर बसबिट्टा गांव में स्थित है शुकेश्वर नाथ महादेव का अति प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर न केवल भारत व नेपाल के लोगों के आस्था का केंद्र है। बल्कि यहां के भोले नाथ दोनों देशों के लोगों के मन - मंदिर में बसते है। इनकी महिमा अपरंपार है। कहते है कि यहां जो भी आया व भोले नाथ के आगे शीश नवाया, उसकी मनोकामना पुरी हुई है। शुकेश्वर नाथ महादेव के दर से अब तक कोई खाली नहीं गया है। वैसे तो यहां सालो भर लोग आते - जाते रहते है, लेकिन महाशिवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इस दौरान विधिव्यस्था को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
What's Your Reaction?






