सीतामढ़ी :- दिल्ली में भाजपा की इतिहासिक जीत पर जिला भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर परिपेक्षय में भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप स्थित गोला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश एवं अयोध्या के मिल्कीपुर में प्रचंड जीत के......

Feb 9, 2025 - 04:10
Feb 9, 2025 - 19:25
 0
सीतामढ़ी :- दिल्ली में भाजपा की इतिहासिक जीत पर जिला भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर परिपेक्षय में भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप स्थित गोला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश एवं अयोध्या के मिल्कीपुर में प्रचंड जीत के खुशी में विजय जुलूस का आयोजन किया गया।

इस दौरान पेट्रोल पंप से लेकर जीरो माइल पर गाजे बाजे एवं पटाखों के साथ जश्न मनाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के द्वारा अपने जिला संगठन के सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर विजय का समारोह मनाया गया।

वही पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने अपने शुभकामना संदेश में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रुको नहीं, थको नहीं ,चलते चलो। फिर से चुनाव की तैयारी में लगे रहो। यही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। इस विजय जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विनय कुमार सिंह एवं धर्मेंद्र पांडे ने समीक्षात्मक संबोधन के तौर पर अपने कार्यकर्ताओं में फिर से जुनून लाने का अपील किया, जिससे भारतीय जनता पार्टी अपने आने वाले चुनाव में अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सके।

वही भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, डॉक्टर नूतन माला सिंह ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बचु,आदित्य कुमार सिंह ,अपने विजय उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजीव कुमार पांडे, नगर संयोजक भारत भूषण दुबे ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ,विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शशि सुमन, युवा मोर्चा के महामंत्री उत्तम पटेल, ऋषभ कुमार ,राहुल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संयम एवं ईमानदारी पूर्वक मोदी मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर चलना है का मंत्र दिया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद साह, सरोज कुमार सिंह, पवन साह, पंकज पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने अपने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए लड्डू से मुंह भर दिए , इस विजय जुलूस में नगर महामंत्री छोटू कुमार, शिवहर नगर उपाध्यक्ष मक्केश्वर पांडे, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिय रंजन कुमार, धोबाही से श्रीकांत कुमार ,नीरज सिंह, राम स्वार्थ साह, कार्यालय प्रभारी रत्नेश कुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के पल का गवाह बना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0