सीतामढ़ी :- श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में फाल्गुन महोत्सव का किया गया आयोजन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- पुपरी श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुपरी शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य निशान शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ जलान मंदिर से किया गया। यात्रा एवं इसमें शामिल श्री श्याम की झांकी आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया। इसमें निशान झंडा लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,युवा एवं पुरुष लोग शामि.......

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- पुपरी श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुपरी शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य निशान शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ जलान मंदिर से किया गया। यात्रा एवं इसमें शामिल श्री श्याम की झांकी आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया। इसमें निशान झंडा लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,युवा एवं पुरुष लोग शामिल हुए।
इस दौरान जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। सभी एक दूसरों को रंग गुलाल लगाया। यह निशान शोभा यात्रा स्टेशन रोड,लोहा पट्टी रोड,बाबा नागेश्वर स्थान, चंद्रशेखर आजाद टावर चौक, कर्पूरी चौक, मधुबनी रोड समेत अन्य मार्गों से गुजरा तो लोगों ने जगह जगह पुष्प और गुलाल वर्षा कर स्वागत किया।
इसका नेतृत्व सभापति ब्रजेश जलान, अध्यक्ष सुशील केजरीवाल, संयोजक मोहित केजरीवाल,सचिव संजीत केडिया,मनोज केजरीवाल,श्याम बिहारी केजरीवाल, पंकज बाजोरिया, गोविंद टिबरेवाल, रंजीत मित्तल,शिव बागला, विक्रम जालान,रौनक केडिया,अमर बाजोरिया,अमित टिबरेवाल,श्याम किशन अग्रवाल, संजय मित्तल, दिनेश शर्मा, संतोष जालान,सोनू मित्तल,पवन केडिया,विजय अग्रवाल समेत अन्य ने किया।
What's Your Reaction?






