सीतामढी :- गैस सिलेंडर रिसाव से लगे दस घरों में आग, लाखो का नुकसान,

Apr 8, 2021 - 19:39
Apr 8, 2021 - 19:49
 0
सीतामढी :- गैस सिलेंडर रिसाव से लगे दस घरों में आग, लाखो का नुकसान,

सागर कुमार, सीतामढी। 
सीतामढ़ी (नानपुर) :- थाना क्षेत्र के यददुपट्टी गाँव मे गैस सिलिंडर से होने वाली रिसाव के कारण घर में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अगल बगल के दस 10 घरों को अपने गिरफ्त में ले लिया। जिससे काफी नुकसान पहुंचा। पीड़िता नज़मा खातून एवं रुकसाना खातून ने बताया कि आज ही गैस लेकर वह आयी थी। जैसे ही गैस चूल्हे में आग लगाया कि अचानक चारों तरफ आग भड़कने लगा। देखते ही देखते आग की लपट तेज़ होने लगी। एक के बाद दूसरे फिर तीसरे घरों को आग ने अपनी आगौश में लेना शुरू कर दिया। कुल दस घर मे आग फेल गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को फोन कर इस बात की जानकारी दी। पहले दो गाड़ियाँ घटना स्थल पहुंची। लेकिन दोनों गाड़ियों में गड़बड़ी होने की वजह से आग पर क़ाबू नहीं पाया जा सका। इस बीच आग की लपट तेज़ होती गयी। लोग अपने अपने घरों से बाल्टी आदि में पानी लाकर आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। जब तीसरी अग्निशमन की गाड़ी आयी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वही बहेरा ज़ाहिदपुर पंचायत मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद अली ने बताया के सैफुल खातून पति मो अब्बास अंसारी, कासिम अंसारी पिता जलिल अंसारी, नजमा पति जब्बार अंसारी, मो सिराजुल पिता मो कासिम अंसारी, मो जहांगीर अंसारी पिता मो अब्बास अंसारी, रुखसाना खातून पति नसरे आलम, अलाउद्दीन अंसारी पिता सदीक अंसारी, मो बसीर पिता जब्बार अंसारी मिलाकर कुल 10 लोगों के घर में आग लगने से लाखों रुपिया मूल्य के कपड़े, ज़ेवर,घर का सामान आदि जल कर राख हो गया। मामले में सीओ नानपुर एवँ थानाध्यक्ष नानपुर को लिखित जानकारी भी दी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0