सीतामढ़ी :- मो ज्याउद्दीन खां मधुबनी जिला जदयू के संगठन प्रभारी मनोनीत

सीतामढ़ी :- मो ज्याउद्दीन खां मधुबनी जिला जदयू के संगठन प्रभारी मनोनीत

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी (ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिला जदयू के वरिष्ठ एवं अल्पसंख्यक समाज के कद्दावर नेता ज्याउद्दीन खां को मधुबनी जिला जदयू का पुनर्गठन संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि मधुबनी जिला जदयू के संगठन प्रभारी थे। फिर से इनको यह दायित्व सौंप दी गई है। पार्टी को इनके प्रभाव का मिथिलांचल में लाभ मिलेगा। मिथिलांचल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए इन्हे यह दायित्व सौंपा गया है। दरभंगा जिला जदयू के संगठन प्रभारी रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। गोपालगंज संगठन प्रभारी रहते हुए भी अपने कुशल सांगठनिक क्षमता का उपयोग किया। यही कारण था कि मधुबनी की जवाबदेही मिलने पर गोपालगंज के पार्टी कार्यकत्ता प्रदेश नेतृत्व से गोपालगंज ही भेजने की मांग करते रहे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करते रहे। संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य बखूबी निभाया। इनके स्वच्छ छवि का लाभ भी पार्टी को मिलता रहा। इनके पार्टी के प्रति वफादारी का परिणाम था कि जब इन्हें जिला सदस्यता अभियान का को आडिनेटर बनाया गया तो सीतामढी बिहार में अव्वल रहा। वह समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के साथ रहे हैं। ज्याउद्दीन खां जिला के प्रभावशाली नेता में शुमार किए जाते है।

1995 में सक्रिय राजनीति में आने के पश्चात ज्याउद्दीन खां कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। 2001 में डुमरा प्रखंड के मधुबन पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए। 2006 एवं 2011 में महिला सीट आरक्षित होने पर पत्नी को चुनाव जितवाया। 2016 में अति पिछड़ा महिला सीट आरक्षित होने पर जाति धर्म से ऊपर उठ जदयू के समर्पित कार्यकर्ता एवं अपने सहयोगी अजय मंडल की पत्नी निर्मला देवी को मुखिया उम्मीदवार बना भारी मतो से जितवाया। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मुखिया संघ के महासचिव बनाए गए। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह 2010 से अबतक निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष है। 2004 से 2011 तक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। 2014 में प्रदेश महासचिव बनाये गए। 2016 में जिला जदयू अध्यक्ष बनाये गए।

हर जाति समुदाय में अच्छी पैठ है। इनकी राजनीति जाति और धर्म से ऊपर उठकर रही है। छठव्रतियों के लिए स्वयं छठ घाट का निर्माण करना एवं छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करते रहे है। सामाजिक सद्भाव एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाने में इनकी भुमिका महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा 2014, 2017 एवं 2019 में सम्प्रदायिक सौहार्द बनाने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वही सम्प्रदायिक सौहार्द के लिए बिहार पुलिस महानिदेशक ने पुरुस्कृत किया एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

ज्याउद्दीन खां ने बताया कि पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन लोगों के विश्वास को कायम रखूंगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी साथी को साथ लेकर मिथिलांचल में महागठबंधन को मजबूत करना और जनाधार बढाना है।