सीतामढ़ी :- रितु जायसवाल द्वारा बूथ के क्रियाशील सदस्यों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत के नरकटिया गांव में महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष सह परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर परिहार प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश राय की अध्यक्षता में पांच पंचायतों के राजद के बूथ के क्रियाशील सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पांच पंचायत क्रमशः महादेव पट्टी, जगदर, लहुरिया, नरंगा दक्षिणी व वाया के बूथ ......

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत के नरकटिया गांव में महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष सह परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर परिहार प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश राय की अध्यक्षता में पांच पंचायतों के राजद के बूथ के क्रियाशील सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पांच पंचायत क्रमशः महादेव पट्टी, जगदर, लहुरिया, नरंगा दक्षिणी व वाया के बूथ के क्रियाशील सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रितु जायसवाल ने बताया कि क्रियाशील सदस्य ही पार्टी के रीढ़ है। उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सम्मान समारोह कार्यक्रम आगामी चुनाव तक चलता रहेगा।
कार्यक्रम में माई बहिन योजना की जानकारी भी दी गई। इस दौरान श्रीमती जायसवाल ने कहा कि आगामी 17 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय में आगमन हो रहा है। और उनके दौरे को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें राजद के बूथ स्तर से लेकर प्रखण्ड व जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रदेश सचिव उमर सैफुल्लाह ने कहा कि आगामी 2025 में राजद की सरकार बने उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर एक एक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के वास्तविक स्थिति से अवगत होंगे। सदस्यों को श्रीमती रितु द्वारा सम्मानित किये जाने से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह बढ़ा है। सिंहवाहिनी मुखिया अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है और आगामी चुनाव में पार्टी को इस यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ साथ यदि बुद्धिजीवी वर्ग तेजस्वी यादव से मिलना चाहे तो उसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान परिहार महिला प्रखंड महिला अध्यक्ष मधुमाला, पंसस पवन पासवान, महादेव पट्टी मुखिया राकेश यादव, जगदर के पूर्व मुखिया तमन्ने समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?






