सीतामढ़ी :- दो शातिर जाली नोट के धंधेबाज को नानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई लाख के जाली नोट भी हुआ बरामद

सीतामढ़ी :-  दो शातिर जाली नोट के धंधेबाज को नानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई लाख के जाली नोट भी हुआ बरामद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी (ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिले के नानपुर पुलिस ने गस्ती के दौरान भारतीय जाली नोट के साथ दो उम्रदराज शातिर को गिरफ्तार करने की एक बड़ी कामयाबी हासिल किया है। पुलिस ने भारतीय अर्थ व्यवस्था पर कुठाराघात करने वाले दोनों शतीरो को थाना क्षेत्र के हरिनगर व मझौर के बिच बघमारा के पास एक मोटरसाइकिल के साथ 11 लाख 66 हजार 750 जाली रूपए के साथ दोनो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनो एक समुदाय से आते है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के वसीर मियां व जाले थाना क्षेत्र के रेवढा गांव के मो नेयाज के रूप में की गई है। तलासी लेने पर मो नेयाज के पास से डबल सीम युक्त एंड्रायड फोन बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं दोनो से कड़ी पूछ ताछ के बाद गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

बताते चले की बीती रात नानपुर पुलिस मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए संघ्या गश्ती में निकली थी। गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर जाली नोट लेकर खड़का से सीतामढ़ी जाने वाला है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया। अधिकारी के आदेशानुसार थाना ध्यक्ष राकेश रंजन, पुअनि विजय राम, सनी सूर्यनारायण पासवान व पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए निकला। मझौर एवं हरिनगर के बीच सड़क पर वाहन चेकिंग करने लगा। कुछ देर बाद हरिनगर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आ रहा था। पुलिस की गाड़ी देख दोनो भागने लगा। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनो को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अखबार से ढका नोटों से भरा प्लास्टिक का बैग को खोल कर देखने पर पुलिस को सभी माजरा समझ में आ गया। जिसे जब्त किया गया। स्थानीय लोगो को मानना है की एक विशेष समुदाय द्वारा देश को तोड़रने की सद्यंत्र रचा जा रहा है।

चेकिंग के दौरान झोला में 2000, 500, 200, 100 एवं 50 रुपये का नोट सहित कुल 11,66,750(गयारह लाख छेयासठ हजार सात सौ पचास )रुपये बरामद किया गया। तथा होण्डा कंपनी का बिना नम्बर का मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। कड़ी पूछताछ में पुलिस को मो नेयाज ने बताया कि जाली नोट पश्चिम बंगाल के मालदह से छोटू नामक व्यक्ति से मंगवाया है। वसीर इस नोट को मेजरगंज थाना क्षेत्र के कन्हाई सिंह पिता कैलाश सिंह ग्राम कुवारी एवं सतार मियां पिता मो अब्दुल ग्राम मेजरगंज दोनों थाना मेजरगंज जिला सीतामढ़ी क़ो डिलेवर के लिए जा रहा था।