सीतामढी :- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पडोसी देश नेपाल में मतदान संपन्न, सील रहा बॉर्डर

रविवार को पूरे दिन भारत - नेपाल सीमा सील रहा। नेपाल में हो रहे चुनाव को लेकर सशस्त्र सीमा बल व जिला प्रशासनिक पुलिस वाल अपने अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन पैट्रोलियम करते देखा जा रहा है।..................

सीतामढी :-  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पडोसी देश नेपाल में मतदान संपन्न, सील रहा बॉर्डर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी (ब्यूरो)

सीतामढी :- रविवार को पूरे दिन भारत - नेपाल सीमा सील रहा। नेपाल में हो रहे चुनाव को लेकर सशस्त्र सीमा बल व जिला प्रशासनिक पुलिस वाल अपने अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन पैट्रोलियम करते देखा जा रहा है।

भारत नेपाल सीमा के सुरसंड थाना क्षेत्र के बाबा वाल्मीकेश्वरनाथ धाम ,गढ़देवी माई स्थान, रुकमणी माई स्थान, गोपालपुर बॉर्डर भिट्ठा ओपी के नवाही, श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी, बॉर्डर छोटका भिट्ठा बाजार गांधीनगर, चिकनी ,बिंधी,सेमुआ, भेमुआ, कोरियाही, परसा, सुरसंड थाना क्षेत्र के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र सीमा बल पुलिस बल अपनी अपनी सशस्त्र बल के अलावे वरीय पदाधिकारी घिरनी की तरह बॉर्डर पर पेट्रोलियम करते रहे।

पेट्रोलियम के निरीक्षण पुपरी एसडीएम नवीन कुमार, एसडीपीओ विनोद कुमार ,बीडीओ देवेन्द्र कुमार,सीओ संजय कुमार,एमओ अमन कुमार वत्स कर रहे थे।सुरसंड थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ,थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नवलेश कुमार आजाद ,अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, राम लगन यादव ,दिलीप प्रसाद, मो0 नोमान खा, सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार,

संजय कुमार गुप्ता भिट्ठा ओपी प्रभारी प्रेमजीत सिंह ,अवर निरीक्षक केदारनाथ प्रसाद, एसटीएफ के अवर निरीक्षक मो0 राजा अहमद, सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर राम ,विनोद कुमार मिश्र के अलावे एसएसबी के अधिकारी और जवान शामिल थे।