सुगौली: प्रधानमंत्री के मां पर अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री की मां के सम्मान की रक्षा हमारा गौरव है।

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा तेज है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर बिहार बंद का समर्थन किया। इस दौरान दुकानों का बंद रहना और सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम रही, लेकिन आवागमन चलता रहा। वहीं भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ के नेतृत्व में दर्जनों से अधि.....

Sep 04, 2025 - 13:56
Updated: 8 months ago
0 12
सुगौली: प्रधानमंत्री के मां पर अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री की मां के सम्मान की रक्षा हमारा गौरव है।

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा तेज है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर बिहार बंद का समर्थन किया। इस दौरान दुकानों का बंद रहना और सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम रही, लेकिन आवागमन चलता रहा। वहीं भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक महिला व पुरुष कार्यकर्ता बिहार बंद में शामिल हुए। प्रधानमंत्री की मां पर हुई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से किया गया इस अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और नारे लगाए। भाजपा व जदयू नेताओं ने इसे देश की हर मां का अपमान मानते हुए कड़ी निंदा की है। इस बंद के दौरान राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन जोरदार तरीके से मुख्य चौक-चौराहों व बाजारों में देखने को मिले और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस-राजद के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया‌। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कांग्रेस और राजद के नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और परिवार की इज्जत को ठेस पहुँचाने वाली है, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल एक व्यक्ति की मां के खिलाफ नहीं, बल्कि देश की हर मां और भारतीय संस्कृति का अपमान है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता इस बंद के माध्यम से अपनी एकजुटता और विरोध प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद से ऐसी निंदनीय टिप्पणियों से दूर रहने और देश के सम्मान का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही, इस आंदोलन के दौरान शांति और प्रेम का संदेश भी दिया गया ताकि प्रदर्शन संयमित और सभ्य तरीके से हो सके। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, अंकुर चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, रिंटू मिश्रा,चंदन गुप्ता,नारायण प्रसाद,रवि पासवान,जोगी पुरी,सोनालाल सहनी,मनोज सहनी,राजू प्रसाद,लालजी साह,प्रिंस चौबे,राम एकबाल प्रसाद सहित दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User