सुगौली: होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, उड़े अबीर गुलाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवा रोड़ स्थित राजा साह रामज्योति विवाह भवन में बुधवार को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने होली की परंपरागत गाने पर थिरकते नजर आए। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की यहीं परम्परा तो भाईचारगी दिखाता है। सभी गिले सिकवे भूल कर एक रंग में सराबोर हो जाते हैं। होली सतरंगी खुशियां लेकर हम सब के बीच आती है। इसे उमंग और .....

Mar 12, 2025 - 17:53
Mar 12, 2025 - 18:00
 0
सुगौली: होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, उड़े अबीर गुलाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवा रोड़ स्थित राजा साह रामज्योति विवाह भवन में बुधवार को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी। उपस्थित लोगों ने होली की परंपरागत गाने पर थिरकते नजर आए। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की यहीं परम्परा तो भाईचारगी दिखाता है। सभी गिले सिकवे भूल कर एक रंग में सराबोर हो जाते हैं। होली सतरंगी खुशियां लेकर हम सब के बीच आती है। इसे उमंग और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना है।

अपन माटी अपन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेन्द्र तिवारी ने नगर के कुरुमटोला स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। मौके पर पारंपरिक गाना व पकवान का लोगों ने आनंद उठाया। इसको लेकर अपन माटी अपन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेन्द्र तिवारी ने बताया कि एक समय था कि फागुन चढ़ने के साथ ही वासंती मादकता झलकने लगती थी और डोप ढोल व परंपरागत होली की गाना बजता था। अब इसका रुप बदलते नजर आ रहा है।

जिस विरासत को बचाए रखने की जरूरत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी भाइचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने का अपील किया। वहीं भाजपा द्वारा नगर के सावित्री वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी,पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता,भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल,विकास शर्मा,राजेश्वर ठाकुर,अमर किशोर पटेल,मुरारी पाण्डेय, तपू झा,दुर्गा प्रसाद,रोबीन पासवान सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0