सुगौली: पोषण माह 2025 की शुरुआत, 16 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: निदेशक आईसीडीएस निदेशालय एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आईसीडीएस मोतिहारी के निर्देश पर प्रखंड में पोषण माह 2025 की शुरुआत 17 सितंबर से हो चुकी है। यह विशेष अभियान 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सप्ताहवार थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण की समस्या से बचाव करना है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत हर सप्ताह अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: निदेशक आईसीडीएस निदेशालय एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आईसीडीएस मोतिहारी के निर्देश पर प्रखंड में पोषण माह 2025 की शुरुआत 17 सितंबर से हो चुकी है। यह विशेष अभियान 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सप्ताहवार थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण की समस्या से बचाव करना है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत हर सप्ताह अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां होंगी। प्रखंड समन्वयक आईसीडीएस,मो. कामरान आलम ने जानकारी दी कि पहले सप्ताह में मोटापा नियंत्रण तथा चीनी और तेल के सेवन में कमी पर जागरूकता फैलाई जाएगी। दूसरे सप्ताह में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। तीसरे सप्ताह में शिशु एवं बाल आहार के सही तरीकों पर विशेष कार्यक्रम होंगे। चौथे सप्ताह में पुरुष सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जबकि पांचवे सप्ताह में स्थानीय वस्तुओं से पोषण प्राप्ति पर जन-जागरूकता की जाएगी। अंतिम सप्ताह में डिजिटल माध्यम से जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया है कि गतिविधियों को निर्धारित तरीके से पूरा कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करें। विदित हो कि पूर्व में आयोजित पोषण पखवाड़ा एवं पोषण माह की गतिविधियों में सुगौली की आंगनवाड़ी सेविकाओं ने उत्कृष्ट कार्य कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस विशेष अभियान को लेकर प्रखंड की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0