सुगौली: होली व रमजान शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। थानाध्यक्ष ने प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह,मुख्य पार्षद नसरीन अली,धर्मेंद्र नायक,नूरुल होदा कुरैशी,व्यावसायिक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,राजकुमार सराफ,अरविंद यादव, नगर पार्षद और क्षेत्र के समाजसेवी से थाना क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने पर उनकी राय ली। मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान का महीना चल रहा है, इस क्रम में शुक्रवार(जुम्मा) के दिन ....

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना परिसर में होली व रमजान को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। थानाध्यक्ष ने प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह,मुख्य पार्षद नसरीन अली,धर्मेंद्र नायक,नूरुल होदा कुरैशी,व्यावसायिक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सराफ, अरविंद यादव, नगर पार्षद और क्षेत्र के समाजसेवी से थाना क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने पर उनकी राय ली। मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान का महीना चल रहा है, इस क्रम में शुक्रवार(जुम्मा) के दिन होली है, जिससे नमाज के दौरान रंग लगने की संभावना को उनके समक्ष रखा। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने शांति और प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि रंग खेलना खुशी का प्रतीक है,
लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न किया जाए,सभी को स्वेच्छा से होली मनानी चाहिए। जबरदस्ती रंग नहीं डाले,नमाज पढ़ने वाले सतर्क रहे, ताकि विवाद नहीं हो,अश्लील गाना और डीजे पर प्रतिबंध है।अगर डीजे बजाते पकड़ाता है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी। दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाये। अगर कहीं परेशानी समझ में आती हो, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। शांति समिति बैठक में नगर पार्षद सह पैक्सध्यक्ष श्याम शर्मा,पार्षद राजकुमार सर्राफ,रवि पासवान, लक्ष्मी सर्राफ,हरिशंकर सर्राफ,अशोक सोनी,अंकुर चौधरी,अशोक झा,एसआई शंभु साह,अनुराग राज,मुकेश कुमार सहित कई मौजूद थे।
What's Your Reaction?






